फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ 1000 किमी की सपाटा यात्रा, 12 लाख सपाटों का लक्ष्य

नारसन। देश को नशे की गिरफ्त से मुक्त करने और युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हरियाणा के सपाटा किंग के नाम से मशहूर विक्रम बुड़ौली शुक्रवार शाम को नारसन बॉर्डर पर पहुंचे। रेवाड़ी जिले के बुड़ौली गांव निवासी विक्रम ने बताया कि उनका यह अभियान 5 नवंबर 2025 को खाटू श्याम से शुरू हुआ, जो सालासर, हरिद्वार, मनसा देवी और नीलकंठ महादेव होते हुए 15 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान लगभग 1000 किलोमीटर की यात्रा में 12 लाख सपाटे लगाने का संकल्प लिया गया है। विक्रम बुड़ौली नारसन बॉर्डर पहुंचे, वे लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए। बड़ी संख्या में लोग उनके साथ फोटो खिंचवाने लगे और अभियान की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और उन्हें पारंपरिक भारतीय व्यायाम “सपाटा” से जोड़कर शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें