भगवानपुर के ग्राम चोली शहाबुद्दीनपुर प्लॉट में बारिश का पानी निकासी न होने के कारण कुछ ग्रामीणों के घरों तक पहुंच गया। जिसकी सूचना पाकर तहसील प्रशासन की टीम गांव पहुंची । टीम ने जेसीबी की मदद से तालाब के पानी की निकासी की व्यवस्था कराई। पानी की निकासी हो जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। चोली शहाबुद्दीनपुर प्लॉट गांव में बारिश के पानी की अभी तक नाला निकासी नहीं हो पाई है जिसके चलते बारिश का पानी अधिक आने के कारण तालाब ओवरफ्लो होने से बारिश का पानी कुछ ग्रामीणों के घरों तक पहुंच गया।