फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौंग और जाखन नदी के बरपाया कहर, सड़कें, पुल क्षतिग्रस्त मकान हुए ध्वस्त

15 सितंबर की रात क्षेत्रवासी लंबे समय तक याद रखेंगे। पूरी रात हुई बारिश से क्षेत्र की प्रमुख नदियों सौंग और जाखन ने डोईवाला के पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक कहर बरपाया। थानो वन रेंज के जंगल में बाढ आने कालूवाला और बड़ोवाला पंचायत के कई घरों में पानी घुस गया। फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा। घंटों तक कालूसिद्ध मुख्य मार्ग का करीब एक किलोमीटर हिस्सा बाढ में पानी में जलमग्न रहा। जाखन और बिदालना नदी में आई बाढ से थानो भोगपुर मार्ग कुछ स्थानों पर जलमग्न हो गया। इस मार्ग पर कई स्थानों पर भारी भुस्खलन भी हुआ। रखवालगांव में पहाड़ों से पानी के साथ आया मलबा करीब एक दर्जन घरों में घुस गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें