फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रीदेव सुमन विवि का दीक्षांत समारोह आज, 21230 छात्रों को मिलेगी उपाधि, राज्यपाल पहुंचे

श्रीदेव सुमन विवि के पांचवें दीक्षांत समारोह में 21230 छात्र-छात्राओं को स्नातक व परास्नातक की उपाधियां दी जाएंगी। समारोह में 81 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक भी दिए जाएंगे। दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए विवि प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। सोमवार को श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने प. ललित मोहन शर्मा परिसर में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पं. ललित मोहन शर्मा परिसर स्थित ऑडीटोरियम में दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर कुलाधिपति/राज्यपाल ले. जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह और विशिष्ठ अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पहुंचे। प्रो. जोशी ने बताया कि समारोह में स्नातक व परास्नातक की 21230 उपाधियां बांटी जाएंगी। इसमें 17827 स्नातक व 3403 परास्नातक की उपाधियां शामिल हैं। स्नातक व परास्नातक स्तर पर तीनों संकायों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को श्रीदेव सुमन स्वर्ण पदक, परास्नातक स्तर पर तीन विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को कैप्टन शूरवीर सिंह पंवार पदक व स्नातक स्तर पर वाणिज्य संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्तकर्ता को स्व. नंदराम पुरोहित स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें