फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में उत्साह के साथ मनाया गया योग दिवस

11वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पिथौरागढ़ जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह योग शिविर आयोजित हुए। देवीसिंह मैदान में हुए मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मेयर कल्पना देवलाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने आयुष विभाग को योग दिवस के सफल आयोजन पर बधाई दी। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने कहा कि योग की जो शिक्षा लेकर लोग यहां से जा रहे हैं, उसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा भी बनायें। इस दौरान मेयर, डीएम सहित अन्य अधिकारियों और विद्यार्थियों के साथ ही विभिन्न संगठन के लोगों ने योगाभ्यास कर योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें