फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे पर्यटन नगरी

गायत्री जोशी Updated Sat, 06 Jun 2026 06:12 PM IST

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह अपने दो दिवसीय दौरे पर पर्यटन नगरी मुनस्यारी पहुंचे। उन्होंने प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में विकास और पर्यटन गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुनस्यारी में पर्यटन, संस्कृति, प्रकृति और स्थानीय आजीविका संसाधनों का अनूठा संगम है। यहां के होमस्टे, स्थानीय उत्पाद और महिला स्वयं सहायता समूह न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रहे हैं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी नई पहचान दिला रहे हैं। राज्यपाल सेनि.ले.ज. गुरमीत सिंह के मुनस्यारी पहुंचने पर डीएम आशीष भटगाईं, एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे के साथ ही आईटीबीपी के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राज्यपाल प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर पहुंचे और माता के दर्शन कर प्रदेश की तरक्की का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने परिसर में लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार किए जा रहे उत्पादों की गुणवत्ता, विपणन और ब्रांडिंग के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों, होम स्टे संचालकों तथा ग्रामीणों से संवाद किया। वहीं नंदा देवी दर्शन के लिए आए मुंबई के पर्यटकों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों का संरक्षण और प्रभावी विपणन ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ बनाने के साथ स्थानीय पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें