पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज और हॉस्टल में प्रवेश के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ। प्रदेश के दो स्पोर्ट्स हॉस्टल और एक स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश पाने के लिए 104 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि 19 और 20 मई को स्पोर्ट्स हॉस्टल टनकपुर, कोटद्वार और पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। प्रदेश भर के 104 खिलाड़ी ट्रायल में शामिल हुए। एथलेटिक्स, फुटबॉल और बॉक्सिंग में प्रवेश के लिए 92 बालक और 12 बालिकाओं का बैटरी टेस्ट लिया गया और खेल कौशल का मूल्यांकन किया गया। वरीयता के आधार पर अव्वल खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स हॉस्टल और कॉलेज में रिक्ट सीट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा की देखरेख में ट्रायल संपन्न हुआ।