फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: झापुली में तीन आपदा प्रभावित परिवार शिफ्ट, होगा विस्थापन

Heera Updated Tue, 01 Sep 2026 12:28 PM IST

पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी के झापुली-बोना सड़क धंसने से खतरे की जद में आए झापुली के तीन परिवारों को शिफ्ट किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम के नेतृत्व में झांपुली पहुंची टीम के स्थलीय निरीक्षण के बाद प्रभावित परिवारों को अन्यत्र शिफ्ट किया गया है। प्रशासन ने भी माना है कि गांव में हालात ठीक नहीं हैं। झापुली-बोना मोटर मार्ग करीब 15 दिन पूर्व भारी बारिश के दौरान भू-धंसाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। सड़क पर लगातार भूस्खलन होने से सड़क के ऊपर बने नौ मकान खतरे में आ गए। 30 अगस्त को अमर उजाला ने हजूर, सड़क धंसने से खतरे की जद में हैं हमारे मकान शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम आशीष कुमार भटगांई के निर्देश पर सोमवार को एसडीएम डॉ.ललित मोहन तिवारी के नेतृत्व में तहसीलदार, राजस्व विभाग, भूगर्भ विभाग और लोनिवि की संयुक्त टीम ने झापुली–बोना मोटर मार्ग एवं आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने भी माना कि बेलमती देवी, ठाकुर सिंह, मोहन सिंह के मकान खतरे में हैं इनमें रहना ठीक नहीं है। ऐसे में टीम ने तीनों प्रभावित परिवारों को पड़ोसियों के यहां शिफ्ट किया है। टीम के मुताबिक, फिलहाल अन्य मकानों को खतरा नहीं है लेकिन इनके लिए सुरक्षात्मक कार्य जरूरी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें