धारचूला नगर पालिका में कांग्रेस की शशि थापा, भाजपा की बेला शर्मा और निर्दलीय हेमा देवी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था। आखिरकार कांग्रेस ने जीत दर्ज कर अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमाया। कांग्रेस की शशि थापा को 1384, भाजपा की बेला शर्मा को 1136 और निर्दलीय हेमा देवी को 485 मत मिले। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी शशि ने 248 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। धारचूला में कुल 3050 मत पड़े। सात वोट नोटा को मिले। चार पोस्टल मत थे जबकि 42 मत निरस्त हुए।