फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: डीएम ने कहा- उद्यम शुरू करने में आएंगी चुनौतियां, रखना होगा धैर्य

पिथौरागढ़ में उद्यम शुरू करने में चुनौतियां आ सकती हैं। ऐसे में उद्यमियों को धैर्य से काम लेना होगा। यदि स्थानीय उत्पादों और प्राकृतिक संपदाओं को शामिल कर स्टार्टअप शुरू किया जाए तो इसमें निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी। यह बात डीएम विनोद गोस्वामी ने सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में बूट कैंप के दौरान कही। सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय बूट कैंप का डीएम विनोद गोस्वामी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उद्यम शुरू करने से पहले बाजार की जरूरत और समस्याओं का समझना जरूरी है। उन्होंने उद्यम के लिए नए विचार देने वाले विद्यार्थियों को 10 हजार रुपये का नगद इनाम भी दिया। उद्योग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. दीपक मुरारी ने स्टार्टअप नीति की जानकारी साझा की। इस दौरान इंजीनियरिंग कॉलेज को इक्यूबेसन सेंटर स्थापित करने के लिए चयनित किया गया। कार्यक्रम में इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. अजीत कुमार, आईआईएम काशीपुर के प्रो.उत्कर्ष, प्रबंधक संजय पाल, प्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कविता भगत आदि लोग शामिल थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें