फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: भूस्खलन से सड़क बंद, बीमार जेसीबी ऑपरेटर अस्पताल नहीं पहुंच सका

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के मल्ला जोहार को जोड़ने वाली सड़क लगातार हो रही वर्षा, भूस्खलन के चलते कई जगह पर बंद है। लोग जान जोखिम में डालकर पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं। मुनस्यारी के मल्ला जोहार क्षेत्र में टोला के लिए कट रही सड़क के जेसीबी ऑपरेटर मोनू 25 वर्ष निवासी पिथौरागढ़ बुखार से पीड़ित है। जिसे अस्पताल पहुंचाने के लिए आज बुगडियार तक साइट इंचार्ज विजय, बबलू अपने वाहन से लाए परंतु नीचे हरदेवल मंदिर के पास लगातार स्लाइडिंग एवं बोल्डर गिरने और सूनी व रेलगाड़ी में भी सड़क बंद होने से उसे अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका है। बीआरओ का कहना है कि मौसम साफ होने के बाद ही सड़क को आवाजाही के लिए खोला जा सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें