फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : खेल महाकुंभ: बेड़ीनाग की छात्राओं ने कबड्डी में सबको पछाड़ा

पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में सात दिवसीय जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज हुआ। इस दौरान जिले के सभी विकासखंडों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई। बेड़ीनाग विकासखंड की छात्राओं ने कबड्डी में सबको पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ विधायक मयूख महर और डीएम विनोद गोस्वामी ने दीप जलाकर संयुक्त रूप से किया। विधायक महर ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का हिस्सा हैं। विद्यार्थी खेलों में भी अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं। डीएम विनोद गोस्वामी ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया है। जिला युवा कल्याण अधिकारी डॉ. जगदीश नेगी ने बताया कि खेल महाकुंभ में 16 खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। शुभारंभ पर खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट किया इसकी सलामी विधायक महर ने ली। पहले दिन अंडर-14 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में गुंजन ने पहला, मानसी ने दूसरा, दिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बबीता को पहला, हिमानी को दूसरा, चांदनी को तीसरा स्थान मिला। अंडर-17 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नेहा, स्नेहा, दिक्षिता क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रही। इसी वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में शीतल ने पहला, दीपिका ने दूसरा, रोशनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-20 की कबड्डी प्रतियोगिता में बेड़ीनाग विकासखंड पहले, विण दूसरे और मुनस्यारी तीसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें