फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पिथौरागढ़ में डीएम और एसपी ने किया नामांकन केंद्रों का निरीक्षण

हीरा मेहरा Updated Mon, 30 Dec 2024 05:49 PM IST

पिथौरागढ़ में जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोस्वामी और पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने तहसील में नगर निकाय चुनाव के लिए बना गए नामांकन केंद्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विभिन्न वार्डों के आरओ, एआरओ कक्षों का निरीक्षण करते हुए वहां रखे गए प्रपत्र, रजिस्टर, पंजिकाओं का अवलोकन किया। उन्होंने आरओ, एआरओ से आवश्यक जानकारी लेते हुए निर्वाचन के दौरान किए जाने वाले कार्यों को आपसी समन्वय एवं मनोयोग के साथ करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने तहसील परिसर में उचित पेयजल व्यवस्था, शौचालय आदि की साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। बाद में उन्होंने एसबीआई का भी निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को प्रत्याशियों के बैंक खाता खोलने के लिए सरलीकरण अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम परिसर का निरीक्षण कर सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी से निगम की खाली पड़ी भूमि की भी जानकारी ली। इस मौके पर आरओ नगर निगम योगेंद्र सिंह, आशीष पुनेठा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें