फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पहाड़ी संस्कृति बचाने के लिए निकाली यात्रा, नौ मार्च को हल्द्वानी में होगा संपन्न

पहाड़ी आर्मी के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को पहाड़ी हिंदू सशक्तीकरण अभियान के तहत पिथौरागढ़ पहुंचे। अभियान के संयोजक विनोद शाही ने बताया कि चंपावत से पहाड़ बचाओ की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य पहाड़ी हिंदुओं को संस्कृति, संसाधन और रोजगार से सशक्त करना है। कुमाऊं में प्रथम चरण का समापन नौ मार्च को हल्द्वानी में होगा। दूसरे चरण की यात्रा गढ़वाल में होगी। संस्थापक अध्यक्ष हरीश रावत ने बताया कि अभियान के तहत शुक्रवार को सुबह 11 बजे पिथौरागढ़ के रामलीला मैदान में एक सभा होगी। पहाड़ी आर्मी सशक्त भू कानून, मूल निवास, गो माता को राज्य माता का दर्जा देने, पहाड़ की भाषा और त्योहारों को सरकारी मान्यता देने की मांग कर रही है। कहा कि नदियों जंगल और पर्यावरण का अवैध दोहन रोकने, नशे से पहाड़ को बचाने की मांग उठाई। कहा कि लिव इन रिलेशन को कानूनी मान्यता देकर पहाड़ी हिंदू संस्कृति को तहस-नहस करने के कानून है। उन्होंने कहा कि वित्तमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जिस अभद्र भाषा का प्रयोग किया वह असहनीय है। इसके लिए माफी नाकाफी है। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिक संगठन के दयानंद भट्ट, ललिता प्रसाद जोशी, किशन चंद, खीम सिंह मेहता, दयानंद भट्ट, एलपी जोशी, भुवन पांडेय, भगवंत सिंह राणा, विनोद नेगी, गौरव गोस्वामी, गिरधर सिंह बिष्ट, हीरा बल्लभ फुलेरा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें