फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी के ग्रामीणों ने कहा- बंदरों से दिलाओ मुक्ति

मुनस्यारी विकासखंड के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर सीएम और डीएम को ज्ञापन भेजते हुए बंदरों से मुक्ति दिलाने की मांग की। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में पहुंचे धापा, जोशा, गांधीनगर, चुवारपानी, दरकोट के ग्रामीणों ने कहा कि बंदरों ने खेती बर्बाद कर दी है इससे उनकी आजीविका खतरे में है। वहीं स्कूल आवाजाही करते समय बंदर बच्चों पर हमला कर रहे हैं। ऐसे में उनका अकेले स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने शीघ्र बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें