फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: जयंती पर किया याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प

हीरा मेहरा Updated Wed, 20 Aug 2025 04:57 PM IST

पिथौरागढ़ जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर मनाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी ने देश के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किए। कई योजनाएं संचालित कीं, इनका लाभ आज भी देश के हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने देश भर में 576 नवोदय स्कूल खोले, इनमें आ भी निर्धन विद्यार्थी निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। पंचायती राज एक्ट लागू कर उन्होंने युवाओं को 18 साल की उम्र में मतदान का अधिकार दिया। पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी ने कहा कि उन्होंने देश के विकास और तरक्की के लिए जो काम किया आज विपक्षी सरकार इन पर अपना अधिकार जमाकर जनता को धोखा दे रही है। सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान हवन भी किया गया इसमें कार्यकर्ताओं ने आहुति दी। इस मौके पर सुभाष पांडे, भूपेश नगरकोटी, दीपक लुंठी, हरीश कुमार, कोमल शाही आदि शामिल रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें