फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : फुटबॉल, बास्केटबॉल के लिए तैयार होगा देवसिंह मैदान, मॉर्निंग वॉक के लिए बनेगा ट्रेक; नगर निगम को मिले एक करोड़

पिथौरागढ़ जिले के देवसिंह मैदान का विस्तारीकरण होगा। इस मैदान को फुटबॉल और बास्केटबॉल के लिए तैयार किया जाएगा। इसके विस्तारीकरण में 4.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर निगम को पहली किस्त के तौर पर एक करोड़ की धनराशि मिल चुकी है। नगर के बीचोबीच स्थित देवसिंह मैदान जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगा इसकी पहल शुरू हो गई है। यह मैदान मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित होगा इसमें 4.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर निगम को इसके विस्तारीकरण की जिम्मेदारी मिली है। निगम को पहली किस्त के तौर पर एक करोड़ रुपये मिले हैं। नगर निगम के मुताबिक मैदान को राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल और बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं के अनुरूप तैयार किया जाएगा। मेयर कल्पना देवलाल ने अपनी टीम के साथ मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मैदान को जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की भावनाओं के अनुरूप तैयार किया जाएगा। कहा जल्द ही इसके विस्तारीकरण का काम शुरू होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें