फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिकों ने पांचवे दिन भी दिया धरना

पिथौरागढ़ में पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने पर पूर्व सैनिकों का आक्रोश बढ़ रहा है। पूर्व सैनिकों ने इसके विरोध में पांचवे दिन भी धरना दिया। सभी ने कहा कि यदि इस फैसले को वापस नहीं लिया गया तो वे और उनका परिवार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेगा। पूर्व सैनिकों ने पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में कलक्ट्रेट के बाहर धरना देते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि हमने देश की सरहदों की रक्षा की। दुर्भाग्य की बात है कि आज हमें धरने पर बैठने के लिए मजबूर किया गया है। पर्यावरण बटालियन को शिफ्ट कर प्रदेश के पर्यावरण को खतरे में डाला जा रहा है। वहीं पूर्व सैनिकों से रोजगार छीनकर पलायन को भी बढ़ाया दिया जा रहा है। सभी ने कहा कि वह देश की सुरक्षा के लिए बलिदान दे सकते हैं तो पर्यावरण बटालियन को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। जब तक यह फैसला वापस नहीं लिया जाता उनका आंदोलन खत्म नहीं होगा। चेतावनी देते हुए कहा यदि पर्यावरण बटालियन शिफ्ट हुई तो वे और उनका परिवार विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेगा। धरना देने वालों में पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष मयूख भट्ट, राजेंद्र जोशी, दयाल सिंह, देव सिंह, विक्रम सिंह, नारायण दत्त, गणेश भट्ट, आनंद सिंह सहित कई पूर्व सैनिक शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें