फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Didihat: वॉलीबाल लीग में दिगतड़ टाइगर्स बनी चैंपियन

स्व.धन सिंह पांगती डीडीहाट वॉलीबाल लीग, दिगतड़ टाइगर्स ने अपने नाम कर ली। शनिवार को फाइनल मुकाबले को दिगतड़ टाइगर्स की ने सुंदरी नाग की टीम को 25-22, 25-17, 25-18 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। रामलीला मैदान में फाइनल मुकाबले का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बेहतरीन खेल के लिए अनुज पुजारा को मैन ऑफ द मैच, भरत जिमिवाल को बेस्ट सेंटर, पियूष टोलिया को बेस्ट लिब्रो, आशीष बिष्ट को बेस्ट अटैकर चुना गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य बोरा गांव कमला चुफाल और जिला क्रीड़ाधिकारी अनूप बिष्ट ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के प्रायोजक दिवाकर पांगती व एनएस टोलिया ने कहा कि 1972 से आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता को नए इस बार नए कलेवर के साथ आयोजित किया गया। मैच के निर्णायक इंद्रजीत सांमत व विक्रम बिष्ट रहे। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में संजू पंत, मनोहर कन्याल, दीया, लक्ष्मी, जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के किशोर शाह, भुवनेंद्र भंडारी, अशोक खड़ायत, विरेंद्र कन्याल, शेखर कफलिया, बलवंत रावल, दान सिंह कन्याल, धर्मेंद्र टोलिया आदि ने सहयोग दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें