फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: दिवाली पर विधायक बिशन सिंह चुफाल ने फिर अधिकारियों और सरकार पर साधा निशाना, देखिये वीडियो

डीडीहाट से भाजपा के विधायक बिशन सिंह चुफाल फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने नगर में लंबे समय से अटकी पार्किंग के मामले में अधिकारियों और शासन पर निशाना साधते हुए दिवाली पर बम फोड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकारियों में कोई भय नहीं है। सीएम के निर्देश के बाद भी पार्किंग के लिए धन स्वीकृत नहीं हुआ। जब तक इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ये नहीं सुधरेंगे। विधायक ने कहा कि उत्तराखंड में तीन महीने में होने वाले कार्य तीन साल में भी नहीं हो रहे हैं। विधायक के इस बयान की हर तरफ चर्चा है। पूर्व में भी डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने अधिकारियों और शासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। अब इस बार उन्होंने डीडीहाट नगर में निर्माणाधीन पार्किंग पर जाकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि पार्किंग का काम वर्ष 2021 के बाद से बंद है। कंपनी मात्र 40 प्रतिशत काम कर गायब हो गई। पार्किंग से पहले यहां सुरक्षा दीवार का निर्माण होना था। इसके लिए 70 लाख की डीपीआर शासन को भेजी गई। लोनिवि और भूगर्भ विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद शासन से बजट की मांग की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें