फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग की

पिथौरागढ़ में कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग पर नगर में कैंडल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस तरह इस मामले में भाजपा के बड़े नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं ऐसे में यह मामला बड़े स्तर का है। ऐसे में सरकार को इस मामले की सीबीआई जांच करानी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में गांधी चौक से नगर में कैंडल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष पंत ने कहा कि मामले में अभिनेत्री अमृता सोनकर ने कई खुलासे किए हैं जो भाजपा सरकार पर सवाल हैं। इन खुलासों से साफ है कि अंकिता की हत्या में भाजपा नेता शामिल हैं। यदि भाजपा बेटी बचाओ और महिला सशक्तीकरण का दावा करती है तो इस मामले में मौजूदा सरकार को सीबीआई जांच करानी चाहिए। ऐसा नहीं हो रहा है। साफ है कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को बचाना चाहती है। पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी ने कहा कि अगर भाजपा इस मामले में शीघ्र ही सीबीआई जांच की संस्तुति नहीं करेगी पूरे प्रदेश में आंदोलन होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें