कांग्रेस ने सरकार और प्रशासन पर गड्ढा मुक्त सड़कों के नाम पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी ने जनसुनवाई के दौरान डीएम विनोद गोस्वामी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि ऐंचोली-जाख, चंडाक-दिगतोली, ऐंचोली-बड़ाबे, चंडाक-बांस, सातसिलिंग-थल सहित सभी सड़कें गड्ढों से पटी हैं। यात्री इन पर जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैं। आए दिन बदहाल सड़कों पर हो रही दुर्घटनाओं में लोग असमय काल के गाल में समा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर सभी प्रमुख सड़कें गड्ढा मुक्त नहीं हुईं तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।