कांग्रेस के पूर्व विधायक रंजीत रावत ने सरकार पर बोला हमला। भाजपा के शासन में देश और प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। महिलाओं के साथ भाजपा नेता अत्याचार कर रहे हैं। आदि कैलाश और कैलाश दर्शन यात्रा के लिए बाहरी लोगों को अनुमति दी जा रही है। स्थानीय टूर ऑपरेटरों सहित अन्य कारोबारियों को इससे दूर रखा जा रहा है। इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में जनाक्रोश रैली निकालेगी।