फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: फुटबाल में बीयूएफसी-हल्द्वानी ने ट्रॉफी पर किया कब्जा

पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में जोहार खेलोत्सव 2026 के तहत सोमवार को फुटबाल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और शतरंज आदि के मुकाबले आयोजित किए गए। फुटबॉल में सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला अपरान्ह तीन बजे से बीयूएफसी-हल्द्वानी तथा एमबीएफसी-ए मुनस्यारी की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में अंतत: बीयूएफसी-हल्द्वानी ने 4-1 से जीत दर्ज का ट्रॉफी अपने नाम की। जोहार क्लब मैदान में फुटबाल के फाइनल मुकाबले पूर्व इस बार मेगा इवेंट के तहत मशहूर गायक गणेश मर्तोलिया ने प्रसिद्ध गीत पंचाचुली देस सुरूरू और कैलाश कुमार ने अन्य गीत गाकर समा बांधा जिसके बाद मुकाबले की शुरुआत हुई। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि यूपीसीएल के चीफ इंजीनियर नवीन टोलिया थे। बीयूएफसी के खिलाड़ी अक्षय, समर्थ और इलियास ने एक-एक गोल किया। एमबीएफसी की ओर से एक गोल पेनल्टी से नीतीश पांगती ने किया। जोहर क्लब के अध्यक्ष केदार मर्तोलिया ने सफल खेलोत्सव के लिए सभी का आभार जताया। कार्यक्रम संचालन लक्ष्मण पांगती ने किया। यहां विशिष्ट अतिथि नरेंद्र लडवाल, टीएस बिष्ट, रोहित दानू, डॉ. नारायण पांगती, कर्नल मंगल सयाना, नरेंद्र जंगपागी, भरत सिंह लसपाल, प्रयाग रावत, राजेंद्र सिंह पांगती और श्रीराम सिंह धर्मशक्तू आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें