फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: देहरादून–पिथौरागढ़ रूट पर 26 फरवरी से फिर शुरू होगी विमान सेवा

पिथौरागढ़ में फिर से देहरादून-पिथौरागढ़ रूट पर विमान सेवा शुरू करने के लिए नई तारीख मिली है। सत्ता पक्ष के मुताबिक, फरवरी में विमान दून से पिथौरागढ़ पहुंचेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दावा है कि 26 फरवरी तक हर हाल में इस रूट पर विमान उड़ान भरेगा। दायित्वधारी गणेश भंडारी ने नगर के एक निजी होटल में पत्रकारों के साथ वार्ता की। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। संवाद न्यूज एजेंसी ने उनसे देहरादून-पिथौरागढ़ रूट पर लंबे समय से बंद विमान सेवा पर सवाल पूछा। दायित्वधारी भंडारी ने कहा कि इस रूट पर विमान सेवा संचालित करने के लिए सरकार गंभीर है। अब नई कंपनी स्पाइस होप इस रूट पर विमान का संचालन करेगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि 26 फरवरी तक हर हाल में विमान देहरादून से पिथौरागढ़ पहुंचेगा। तब ये इस रूट पर नियमित विमान सेवा संचालित होगी। बता दें कि दो महीने पूर्व इस रूट पर संचालित विमान सेवा बंद कर दी गई। तब से सत्ता पक्ष जल्द विमान सेवा शुरू होने की बात कर इसके लिए तारीखें दे चुका है। वहीं दायित्वधारी भंडारी ने यह भी कहा कि अब तक पिथौरागढ़-दिल्ली रूट पर 42 सीटर विमान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित होता है। फरवरी से इस रूट पर सप्ताह में पांच दिन विमान का संचालन शुरू होगा। इससे सभी यात्री विमान में सफर कर सकेंगे और इनका सफर आसान होगा। पत्रकार वार्ता के दौरान मेयर कल्पना देवलाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री दीपिका बोहरा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें