पिथौरागढ़ जिले के चार विकासखंडों में मतदान प्रक्रिया चल रही है। दोपहर दो बजे तक 43 प्रतिशत मतदान हो चुका है। गंगोलीहाट में 40.32 प्रतिशत, बेड़ीनाग में 41.65प्रतिशत, मूनाकोट में 45.33 प्रतिशत, विण में 45.51 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान करने के लिए युवा, महिलाओं और बुजुर्गों में काफी उत्साह बना हुआ है। परिजन बुजुर्ग और चलने फिरने में अक्षम लोगों को भी मतदान कराने के लिए सहारा देकर मतदान केंद्रों तक पहुंचा रहे हैं। अभी तक मतदान में मौसम का खलल नहीं पड़ा है। कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई है।