फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयूसीसी में वित्तीय धोखाधड़ी की शिकार महिलाओं का अनिश्चितकालीन धरना

श्रीनगर: एलयूसीसी में वित्तीय धोखाधड़ी की शिकार महिलाओं का पीपल चौंरी में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 263वें दिन भी जारी रहा। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि अब तक सरकारों की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। जबकि मामले पर हाईकोर्ट की सुनवाई भी ठंडी पड़ती दिख रही है। महिलाओं ने मांग की कि सीबीआई जांच छह माह के भीतर पूरी की जाए। पीड़ितों का पैसा ससम्मान वापस किया जाए और केंद्र व राज्य सरकार इस शोषण के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। धरने पर बैठी महिलाओं ने आरोप लगाया कि एक डेढ़ साल से शासन-प्रशासन जिम्मेदारी से पीछे हट रहा है। महिलाओं ने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें