80वें स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम की ओर से शनिवार को गोला पार्क में समारोह आयोजित किया गया। मेयर आरती भंडारी और नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के बाद संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। जूनियर और सीनियर वर्ग के विभिन्न स्कूलों की टीमों ने मार्च पास्ट किया और आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। मेयर और नगर आयुक्त ने सलामी मंच से परेड की सलामी ली। स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों और झांकियों को देखने के लिए गोला पार्क में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।