श्रीनगर। विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर से प्रत्याशी विजय रावत ने रविवार को पत्रकार वार्ता कर अपना जनसंकल्प पत्र जारी किया। उन्होंने स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग से रोजगार के अवसर बढ़ाने, युवाओं का पलायन रोकने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने सहित शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही। रावत ने कहा कि उत्तराखंड में उपलब्ध प्राकृतिक और स्थानीय संसाधनों को रोजगार से जोड़ा जाए तो गांवों में ही आय के बेहतर साधन विकसित किए जा सकते हैं। इसके लिए पानी के प्लांट, मत्स्य पालन, पोल्ट्री, पशुपालन और डेयरी जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा देने का संकल्प पत्र में उल्लेख किया गया है।