रविवार देर रात श्रीनगर सहित ऊपरी क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद सोमवार को अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया। सिंचाई विभाग के अनुसार नदी का जलस्तर 533.60 मीटर दर्ज किया गया। हालांकि जलस्तर अभी भी चेतावनी स्तर 535 मीटर और खतरे के निशान 536 मीटर से नीचे है। विभाग नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए है।