रामलीला मैदान में दशहरा पर्व पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। आदर्श रामलीला समिति ने इस अवसर के लिए विशाल पुतले बनाए थे। रावण का पुतला 60 फीट, कुंभकरण का 45 फीट और मेघनाद का पुतला 35 फीट ऊंचा था। पुतलों के जलने के साथ ही आतिशबाजी से पूरा मैदान और आसमान रोशन हो उठा और तेज धमाकों की आवाज से गूंज गया।