अलकनंदा नवयुवक रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में शुक्रवार को सीता खोज और बाली-सुग्रीव लीला का मंचन किया गया। शबरी के किरदार में पूनम मैठाणी ने अपने भावपूर्ण अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। भगवान राम के प्रति शबरी की भक्ति, प्रेम और समर्पण को उन्होंने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। शबरी और राम के संवादों ने दर्शकों को भावुक किया, वहीं बाली-सुग्रीव के युद्ध और तीखे संवादों पर खूब तालियां बजीं।