फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता-नवजात की मौत पर फूटा गुस्सा, उत्तराकेयर अस्पताल का घेराव कर कार्रवाई की मांग

पौड़ी में प्रसूता और नवजात की मौत से आक्रोशित युवाओं ने शनिवार को उत्तराकेयर अस्पताल का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई और अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती होने तक अस्पताल बंद रखने की मांग उठाई। युवाओं ने अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही और समय पर आवश्यक व्यवस्थाएं नहीं करने का आरोप लगाया तथा इस संबंध में सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। बाद में अस्पताल के एमएस डॉ. जेपी चमोली ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ, जबकि पूरे घटनाक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें