अपनी लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्होंने 26 फरवरी तक मांगों के समाधान की समयसीमा तय की और चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।