फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी स्वयंसेवकों की मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो नवंबर में देहरादून में होगा आंदोलन

एसएसबी स्वयंसेवक कल्याण समिति उत्तराखंड ने स्वयंसेवकों की मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई है। समिति ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक बुलाने और प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय देने की मांग की है। समिति ने चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के भीतर शासन स्तर से आवश्यक कार्रवाई नहीं हुई तो नवंबर में देहरादून में आंदोलन किया जाएगा। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी के नेतृत्व में गुरिल्लाओं की ओर से उपजिलाधिकारी श्रीनगर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि 20 दिसंबर 2023 को ऑनलाइन बैठक में मुख्यमंत्री ने एसएसबी स्वयंसेवकों के समायोजन के संबंध में विभिन्न विभागों को निर्देश दिए थे। साथ ही संबंधित विभागों की समय-समय पर समीक्षा बैठक कराने की बात भी कही गई थी। इसके बावजूद समिति का आरोप है कि संबंधित विभागों ने अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं की और न ही शासन स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व में जारी शासनादेशों और निर्देशों पर भी संबंधित विभागों ने समुचित कार्रवाई करने के बजाय अपनी जिम्मेदारी से किनारा किया है। इससे स्वयंसेवकों की समस्याएं लंबित हैं। समिति ने मांग की है कि संबंधित विभागों की बैठक तत्काल बुलाकर मांगों पर ठोस निर्णय लिया जाए तथा प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से मुलाकात का अवसर दिया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें