श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मंगलवार को श्रीनगर और श्रीकोट में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान के साथ ही राष्ट्रीय एकता एवं गौरव का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर आजादी के जश्न में भागीदारी करने का आह्वान किया।