देश के सीडीएस जनलर अनिल चौहान श्रीनगर गढ़वाल के दौरे पर पहुंचे हैं। सीडीएस ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के चौरास परिसर में एनसीसी कैडेड द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर ग्रहण किया। वह अपनी पत्नी अनुपमा चौहान के साथ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। कोतवाली निरीक्षक कीर्तिनगर संजय मिश्रा ने बताया कि सीडीएस हेलीपैड से सीधे कार्यक्रम स्थल विवि प्रेक्षागृह में पहुंचे। वह यहां छात्रों व शिक्षकों से संवाद करेंगे। करीब दो घंटे तक चलने वाले इस कार्यक्रम के बाद वह मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे। कोतवाली निरीक्षक श्रीनगर कुलदीप कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा व अन्य तैयारियां पूरी की गई हैं।