श्रीनगर की जामा मस्जिद परिसर में आगामी छह नवंबर को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्य परवेज अहमद ने बताया कि रक्तदान शिविर की जानकारी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए शहरवासियों तक पहुंचाई जा रही है।