श्रीनगर में अलकनंदा नदी उफान पर है। उत्तराखंड में तीन दिन राहत मिलने के बाद एक बार फिर मौसम बदल गया। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय इलाकों में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई गई थी। केंद्र की ओर से देहरादून समेत बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है।