युवा कांग्रेस ने रामनगर के लखनपुर चुंगी पर आतंकवादी संगठन टीआरएफ व पाकिस्तान का संयुक्त रूप से पुतला दहन किया गया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर पाकिस्तान के झंडे जलाए। शुक्रवार को पुतला दहन के दौरान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमित लोहनी ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मासूम पर्यटकों को जान से मार देना मानवता को शर्मशार कर देना जैसा है। उन्होंने सरकार से मांग करता है जल्द से जल्द ऐसे आतंकवादियों को जान से मारने की मांग की है। साथ ही आतंकवाद व पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की करने की भी मांग की है। इस दौरान नितिन शाह, सचिन कुमार, सलमान सलमानी, चेतन पंत, पियूष बिष्ट, पवन हलसी, सौरव सुयाल आदि मौजूद रहे।