हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र के ग्रामीणों ने एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि शासन ने क्षेत्र को प्राधिकरण में शामिल कर लिया है लेकिन किसी भी तरह की सुविधा नहीं दी जा रही है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा कि जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।