फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramnagar: कॉर्बेट पार्क में सफारी मार्ग पर गड्ढे का वीडियो वायरल

कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला जोन की खराब सड़कों का वीडियो पर्यटकों ने वायरल किया है। वीडियो में पर्यटकों ने पार्क प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। मंगलवार को सोशल मीडिया पर पर्यटकों का एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में पर्यटक कॉर्बेट के ढेला जोन में सफारी करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ढेला में जंगल सफारी करते हुए मार्ग पर बने गड्ढे को दिखाया है। उन्होंने कहा कि मार्ग पर कई फुट गहरे गड्ढे बने हुए हैं जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने पार्क प्रशासन पर पर्यटकों की सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। कहा, इतनी फीस देने के बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सीटीआर के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि शिकायत पर गड्ढे को भर दिया गया है। साथ ही वनकर्मियों को सफारी मार्ग पर मिलने वाले गड्ढों को भरने के निर्देश दिए गए हैं। पार्क में पर्यटकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें