फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : व्यापारियों ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता का किया घेराव, नोंकझोंक और बहस के साथ मामला शांत

हल्द्वानी में पीडब्ल्यूडी की ओर से कई इलाकों की सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। जिसे लेकर 900 दुकानों को नोटिस भेजा गया हैं। नोटिस के बाद से व्यापारियों में आक्रोश हैं। व्यापारियों ने व्यापार मंडल के साथ मिलकर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। व्यापारियों की अधिशासी अभियंता से तीखी नोंकझोंक और बहस भी हुई। व्यापारियों ने कहा कि लंबे समय से यहां पर उनकी दुकानें हैं और अब पीडब्ल्यूडी की ओर से उन्हें बेवजह नोटिस देकर परेशान किया जा रहा हैं। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने व्यापारियों की बात सुनने के बाद सभी नोटिस को रद्द कर दिया है। उनका कहना है कि पुराने डॉक्यूमेंट देखने के बाद ही अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें