फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: उत्पीड़न से तंग व्यापारियों ने मंडी कार्यालय में किया प्रदर्शन, अध्यक्ष ने किया वार्ता से इन्कार

व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आलू फल आढ़ती व्यापारी और गल्ला मर्चेंट एसोसिएशन ने मंडी सचिव एवं मंडी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कृषि उत्पादन मंडी विपणन बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कपूर मंडी विश्राम गृह में मौजूद थे। व्यापारियों ने उनसे वार्ता कर समस्याओं के समाधान की मांग की लेकिन उन्होंने बात करने से इन्कार कर दिया। इससे व्यापारियों में रोष उत्पन्न हो गया। आलू फल आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश जोशी के नेतृत्व में सोमवार को मंडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे कारोबारियों का कहना है कि मंडी परिसर में फुटकर व्यापारियों से जाम लग रहा है। उन्होंने सड़क किनारे उत्पादन बेचने पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने मंडी हायर परचेज की दुकानों की लीज व गोदामों के किराया जमा करने, नये सॉफ्टवेयर की समस्या के निदान, लाइसेंस नवीनीकरण को पांच करने और व्यापारियों का बीमा कराने की मांग की। वहां देवानंद सिंधी, राजेंद्र फर्स्वाण, महामंत्री दीपक पाठक, उपाध्यक्ष चीनू बिंद्रा, अखिल भंडारी, केशव पलड़िया आदि थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें