फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: पर्यटन पकड़ने लगा रफ्तार, पटरी पर आने लगा कारोबार; अब फुल टैरिफ पर नहीं हो पा रही बुकिंग

नैनीताल में वीकें पर सैलानियों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। हालांकि इस वर्ष ग्रीष्मकालीन सीजन शुरू होने के बावजूद फुल टैरिफ पर कमरों की बुकिंग नहीं हो पा रही है। बीते वर्षों तक ग्रीष्मकालीन सीजन में देश-विदेश से लाखों सैलानी नैनीताल छुट्टियां मनाने पहुंचते थे लेकिन इस बार पहले पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले ने सैलानियों के कदम रोके, इसके बाद कारोबार बढ़ा तो नैनीताल में नाबालिग से दुष्कर्म मामले से उपजे बवाल ने कारोबार चौपट को कर दिया। यह मामला शांत हुआ तो भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव का यहां असर देखने को मिला। हालांकि इस सप्ताहांत में बीते माह के साप्ताहांत की अपेक्षा अधिक पर्यटक पहुंचे हैं। यहां पहुंचे सैलानियों ने चिड़ियाघर, केव गार्डन, हिमालय दर्शन, माॅलरोड, तिब्बती व भोटिया बाजार का भ्रमण किया। उम्मीद है कि अगले सप्ताह से मैदानी इलाकों में स्कूलों के अवकाश होने हैं। इसके बाद पर्यटन सीजन रफ्तार पकड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें