नैनीताल में क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस की ओर से सोमवार को शहीद लोबगा रांगज़ेन की स्मृति में एक शांतिपूर्ण रैली निकाली गई। क्षेत्रीय तिब्बती युवा कांग्रेस की अगुवाई में निकाली गई रैली शहीद लोबगा रांगज़ेन के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित रही। इसमें चीन जनवादी गणराज्य की ओर से एक जुलाई 2026 से लागू किए गए एथनिक यूनिटी एंड प्रोग्रेस लॉ के माध्यम से तिब्बतियों एवं अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के मौलिक अधिकारों, धार्मिक स्वतंत्रता, भाषा, संस्कृति एवं पहचान पर पड़ने वाले प्रभावों के संबंध में जन-जागरूकता किया गया। रैली की शुरुआत सुबह दस बजे तिब्बती मार्केट से हुई, जो बड़ा बाजार, मल्लीताल होते हुए मॉल रोड से तल्लीताल डांट से वापस तिब्बती मार्केट में संपन्न हुई। इसमें तिब्बती युवा कांग्रेस के तेनज़िन जिग्मे, तिब्बती मार्केट वेल्फेयर एसोसिएशन अध्यक्ष येशी थुप्तेन समेत समाज के लोग रहे।