फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: इंदिरानगर के लोगों ने जल संस्थान अफसरों का जताया आभार

बनभूलपरा के इंदिरानगर में लंबे समय से चल रही पानी की किल्लत दूर होने पर लोगों ने बृहस्पतिवार को जल संस्थान दफ्तर पहुंचकर अधिकारियों को फूलमाला पहनाकर उनका आभार जताया। समारोह में पूर्व पार्षद सलीम सलमानी ने कहा कि इलाके की जनता लंबे समय से पेयजल की समस्या से परेशान थी। समस्या की ओर बार-बार ध्यान दिलाया जा रहा था, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। तब विधायक सुमित हृदयेश 11 लाख रुपये जारी कर दिए और अब जल संस्थान ने तेजी से नई पाइप लाइन डाल दीं। इससे इलाके के लोगों को पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। पार्षद फईम जेबा सलमानी ने भी जल संस्थान के अधिकारियों का आभार जताया। इस दौरान जल संस्थान के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें