नैनीताल में युवा कांग्रेस ने ''''मैं भी अंकिता'''' अभियान का पोस्टर राज्य अतिथि गृह में लॉन्च किया। युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव हरनीत कौर ने कहा अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में जब तक सीबीआई की संतोषजनक रिपोर्ट नहीं आती है तब तक इस अभियान को लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने जांच में अंकित के परिजनों को भी शामिल करने की मांग की। सोमवार को राज्य अतिथि गृह में कौर ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा घटना के बाद जिस रिजॉर्ट में अंकिता नौकरी करती थी वहां ध्वस्तीकरण कर दिया गया, लेकिन वास्तविकता यह है कि यह कदम महत्वपूर्ण साक्ष्यों को नष्ट करने और जांच को प्रभावित करने की मंशा से उठाए गए प्रतीत होते हैं। कहा अक्सर सत्ता में बैठे लोगों के महिला विरोधी बयान लगातार सामने आते रहते हैं। कौर ने कहा युवा कांग्रेस ने न केवल उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मामले में आवाज उठाई है बल्कि पूरे देश में कैंडल मार्च निकला है। उन्होंने कहा सरकार को चाहिए कि वह सीबीआई जांच में अंकिता के परिजनों को शामिल किया जाए। साथ ही सीबीआई जांच किन मुद्दों पर हो रही है यह ही साफ हो। कहा एक ओर प्रधानमंत्री के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं, दूसरी ओर उत्तराखंड जैसे प्रदेश में रोजगार के लिए बेटियां होटल, रिजॉर्ट में काम कर रोजगार कर रहीं हैं, लेकिन वह सुरक्षित नहीं हैं। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अमन, अमन जाटव, मोहित बिष्ट, पीयूष आर्या, अतुल कुमार, अभय आदि मौजूद रहे l