फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: वाल्मीकि प्रकट दिवस पर भव्य शोभायात्रा रही आकर्षण

हीरा मेहरा Updated Wed, 08 Oct 2025 01:23 PM IST

नैनीताल में श्रद्धालुओं ने भगवान वाल्मीकि के जयकारे और भजन के साथ मंगलवार को वाल्मीकि प्रकट दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली। तय कार्यक्रम के मुताबिक भगवान महर्षि वाल्मीकि की पूजा-अर्चना की गई। पूजन हरीश पुजारी ने करवाया। इसके बाद वाल्मीकि मंदिर समिति के पदाधिकारियों की अगुवाई में शोभायात्रा की शुरुआत हुई। तल्लीताल बाजार, मॉल रोड से होते हुए मल्लीताल बाजार सदर स्थित वाल्मीकि मंदिर में शोभायात्रा का समापन हुआ। विभिन्न स्थानों पर मूर्ति का पूजन और प्रसाद वितरण हुआ। मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या और विशिष्ट अतिथि वाल्मीकि सभा के सरपंच गिरीश भय्या रहे। सफलता में वाल्मीकि मंदिर समिति के धीरज कटियार, सभासद शीतल, दिनेश कटियार, सुनील पवार, संजय सिरोही, सतीश पवार, सुनील पवार, विनोद पवार, मोहित बेनीवाल, कमल सिलेलान आदि जुटे रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें