फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में बदला मौसम, बारिश के बीच सैलानियों ने उठाया झील और पहाड़ों का लुत्फ

नैनीताल में सप्ताहांत पर मौसम के बदले मिजाज और हल्की बारिश ने पर्यटकों के चेहरे खिला दिए। रविवार सुबह से ही शहर में सैलानियों का तांता लगा रहा, जिससे मॉलरोड से लेकर तल्लीताल डांट तक भारी रौनक देखने को मिली। सैलानी इस रूमानी मौसम का लुत्फ उठाने के लिए भारी संख्या में नैनीझील में नौकायन करते नजर आए। इसके अलावा, स्नोव्यू, केव गार्डन और हिमालय दर्शन जैसे पर्यटन स्थलों पर भी पर्यटकों की खूब आमद देखी गई। कई युवा पर्यटक स्थानीय पारंपरिक कुमाऊंनी और हिमाचली वेशभूषा में तस्वीरें खिंचवाकर इस पल को यादगार बनाते दिखे। भीड़ बढ़ने के कारण शहर के मुख्य चौराहों और बारापत्थर क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ गया है। वहीं, होटल कारोबारियों के अनुसार मार्च के इस महीने में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए होटलों में विशेष छूट भी दी जा रही है, जिससे पर्यटन व्यवसाय को गति मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें